फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   bodar renamed

फेसबुक और ट्विटर पर भी बदला मुगलसराय का नाम

Tue, 21 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
bodar renamed
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय रेल मंडल का नाम बदल कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल किए जाने के बाद सोमवार की सुबह मंडल की ओर से बनाए गए आफिशियल फेसबुक और ट्वीटर एकाउंट पर भी मंडल का नाम बदल दिया गया। अब फेसबुक एकाउंट डीआरएम पं.दीनदयाल उपाध्याय के नाम से होगा। वहीं ट्वीटर पर भी डीआरएम पं. दीनदयाल उपाध्याय से ही संपर्क होगा।
विज्ञापन

मुगलसराय रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के बाद 15 जनवरी को रेलवे ने मुगलसराय रेल मंडल का नाम बदल कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय कर दिया। रविवार को रेल मंत्रालय से जारी पत्र सार्वजनिक किया गया। रेलवे के सभी विभागों में छुट्टी होने की वजह से काम नहीं हुुआ लेकिन डीआरएम पंकज सक्सेना के निर्देश पर देर रात मुगलसराय मंडल के आफिशियल फेसबुक और ट्वीटर एकाउंट के नाम बदल दिए गए। सोमवार की सुबह फेसबुक पर डीआरएम मुगलसराय की जगह पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के नाम से पेज खुला। इसी तरह ट्वीटर पर डीआरएम मुगलसराय की जगह डीआरएम पं. दीनदयाल उपाध्याय से संपर्क हुआ। सोमवार को मंडल कार्यालय खुलने पर डीआरएम पंकज सक्सेना ने पत्र जारी कर सभी विभागों को और कार्यालयों के नाम के आगे अंकित मुगलसराय रेल मंडल की जगह पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल लिखने का निर्देश दिया। वहीं कार्यालयों में उपलब्ध रबर स्टैंप को भी तत्काल प्रभाव से बदल कर मुगलसराय की जगह पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाले स्टैंप का उपयोग करने का निर्देश दिया। डीआरएम के निर्देश पर कार्यालयों में नाम बदलने का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

कोट-
मंडल का नाम परिवर्तित होने के बाद कागजों पर नाम बदले जा रहे हैं। सभी विभागों को नाम बदल कर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल साइटों पर भी मंडल के आफिशियल पेज का नाम बदल दिया गया है। डीआरएम मुगलसराय की जगह डीआरएम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पेज पर संपर्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सक्सेना
डीआरएम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed