फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Boat overturns in Mahuji, 6 missing

महुजी में नाव पलटी, 6 लापता

Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Boat overturns in Mahuji, 6 missing
महुजी में नाव पलटने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : CHANDAULI
कमालपुर/कंदवा(चंदौली)। धीना थाना क्षेत्र के महुंजी गांव के पास शनिवार की देर शाम यात्रियों से भरी नाव गंगा नदी में पलट गई। नाव के पलटते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने तैर कर अपनी जान बचाई। जबकि आधा दर्जन लोगों का देर रात तक पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गोताखोरों को लेकर डूबे हुए लोगों की तलाश में जुट गए।
विज्ञापन

महुंजी, वीरासराय, मुरलीपुर गांव के मजदूर गाजीपुर जिले में गंगा पार नाव से मजदूरी करने के लिए जाते हैं। दिन भर काम करके सभी नाव से ही लौट आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार की शाम 30 मजदूर खेत से आलू की खोदाई और अन्य दूसरे काम करके नाव से लौट रहे थे। नाव घाट से कुछ ही दूर थी कि अचानक बीच में से फट गई और डूब गई। नाव के करवट लेते ही लोग नदी में कूदने लगे और किनारे की ओर तैर कर बाहर आने लगे। शाम होने के कारण घाट पर भी कम ही लोग मौजूद थे। किनारे आए लोगों ने बचाओ-बचाओ की आवाज लगाई तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के अनुसार नाव में मौजूद आधा दर्जन लोग लापता हैं। कुछ ग्रामीण युवकों ने गंगा में छलांग लगाई लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed