फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Boards for both the Gram Panchayat and the MLA Fund have been installed on the same road; both are claiming ownership.

Chandauli News: एक ही सड़क पर ग्राम पंचायत, विधायक निधि के लगे हैं बोर्ड, दोनों जता रहे हक

Sun, 05 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Boards for both the Gram Panchayat and the MLA Fund have been installed on the same road; both are claiming ownership.
भैंसऊर गांव में मार्ग मरम्मत में लगा भाजपा विधायक का ​शिलापट्ट। संवाद
धीना। बरहनी विकास खंड के भैंसऊर गांव में एक ही सड़क पर ग्राम पंचायत और विधायक निधि से कराए गए निर्माण कार्य के बोर्ड लगा दिए गए हैं। इससे ग्रामीणों में भ्रम की स्थिति है।
विज्ञापन

किस निधि से सड़क का कितना हिस्सा बनाया गया है, यह लोगों की समझ में नहीं आ रहा। इसलिए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की लंबाई और सीमा की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि जगदीश शुक्ला के घर से शुक्ला के घर तक जाने वाले मार्ग पर ग्राम पंचायत और विधायक निधि, दोनों के शिलापट्ट लगे हैं। दोनों बोर्डों पर अलग-अलग योजनाओं से निर्माण कार्य का उल्लेख है, जबकि दर्शाई गई चौहद्दी लगभग एक ही स्थान तक की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि किस योजना से कितनी लंबाई में कार्य कराया गया है। ग्रामीण सोहन, राजेंद्र मीता, चौथी गुप्ता और मनोज कुमार के अनुसार, ग्राम पंचायत की ओर से मनरेगा के तहत करीब 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है।
वहीं, विधायक निधि के बोर्ड पर 4.94 लाख रुपये की लागत से करीब 170 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण का उल्लेख है। जबकि दोनों बोर्डों में दर्शाई गई चौहद्दी के अनुसार संबंधित मार्ग की कुल लंबाई लगभग 300 मीटर ही है।
ऐसे में दोनों योजनाओं के कार्यों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर भ्रम को दूर करना चाहिए। खंड विकास अधिकारी बरहनी शरद चंद्र शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से मनरेगा के तहत 200 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया है।

वहीं, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पंकज शुक्ला का कहना है कि विधायक निधि से 4.94 लाख रुपये से 170 मीटर सड़क बनवाई गई है।

भैंसऊर गांव में मार्ग मरम्मत में लगा भाजपा विधायक का शिलापट्ट। संवाद

भैंसऊर गांव में मार्ग मरम्मत में लगा भाजपा विधायक का शिलापट्ट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed