{"_id":"5ef63dfb8ebc3e43001f5a70","slug":"blood-bank-seal-after-health-worker-is-infected-chandauli-news-vns532460157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद ब्लड बैंक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद ब्लड बैंक सील
विज्ञापन
चंदौली। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मच गया है। स्वास्थ्य विभाग को ओर से एहतियात बरतते हुए ब्लड बैंक को सील कर दिया गया है। सैनिटाइज के साथ ही उसमें कार्य करने वाले करीब एक दर्जन कर्मियों की जांच की गई। इसमें कई कर्मियों का जांच टू नॅट मशीन से किया गया। सभी के सैम्पल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेज दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति सामान्य होने पर ब्लड बैंक को खोला जाएगा।
बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट ने स्वास्थ्य कर्मियों की नींद उड़ा दी है। कारण की जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कार्यरत संविदा कर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई है। बिहार निवासी 47 वर्षीय उक्त संविदा कर्मी का स्वास्थ्य 19 जून को खराब हुआ था। इसपर उसने केंद्र प्रभारी से छुट्टी लेकर घर चला गया था। इसके बाद 22 जून को जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में आकर उसने अपने सैम्पल की जांच कराई थी। इसकी रिपोर्ट 25 जून की देर शाम पाजिटिव आ गई। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। ब्लड बैंक को एहतियात के तौर पर बंद कर सेनिटाइज कराया गया। वहीं उसमें कार्यरत एक दर्जन कर्मियों का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया। कई कर्मियों की जांच टू नॅट मशीन से भी कराई गई। इसमें रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। इस संबंध में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मनोज मिश्रा ने बताया कि उक्त संविदा कर्मी ने 19 जून को अस्वस्थ होने की जानकारी दी थी। इसपर उसे छुट्टी देकर घर भेज दिया गया था। घर से आकर उसने अपनी जांच कराई थी। फिलहाल सावधानी बरतते हुए ब्लड बैंक को बंद कर दिया गया है। सभी कर्मियों की जांच कराई गई है। रिपोर्ट आने के बाद सामान्य होने पर ब्लड बैंक में कार्य शुरू किया जाएगा।