फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Block took over as leaders

ब्लॉक प्रमुखों ने संभाला पदभार 

Sat, 19 Mar 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Sat, 19 Mar 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Block took over as leaders
शपथ लेती ब्लाक प्रमुख
जनपद के नौ ब्लाकों से क्षेत्र पंचायत सदस्य व प्रमुखों ने शुक्रवार को शपथ  ग्रहण करने के साथ ही अपनी-अपनी जिम्मेदारियों को संभाल लिया। इस दौरान ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित कार्यक्रम में नोडल अधिकारियों  ने नवनिर्वाचित  ब्लाक प्रमुखों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख ने बीडीसी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।   
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बाद  नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने एक-दूसरे  को बधाई दी और गले मिले।  इसके बाद आयोजित बैठक में पिछली बैठक में विकास  कार्यों को अमलीजामा पहनाने  की रूपरेखा भी तैयार की गई। जिला मुख्यालय स्थित सदर ब्लाक परिसर  में आयोजित नोडल अधिकारी एसडीएम साहब लाल  ने प्रमुख भगवादासी देवी को शपथ  दिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने निर्वाचित  बीडीसी को शपथ दिलाने की कार्रवाई पूर्ण की। इस दौरान कुछ क्षेत्र  पंचायत सदस्य शपथ लेने से वंचित रह गए।  इसी तरह धानापुर विकास खंड मुख्यालय पर आयोजित  समारोह में नामित अधिकारी सहायक निबंधक सहकारी समिति चंदौली टीएन सिंह ने  निर्वाचित ब्लाक प्रमुख आशा देवी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके  बाद 103 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सामूहिक रूप से प्रमुख आशा देवी ने शपथ  दिलाई। 8 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित रहे। इस  संबंध में नामित अधिकारी टीएन सिंह ने बताया कि  अनुपस्थित क्षेत्र पंचायत  सदस्यों को व्लाक प्रमुख द्वारा किसी भी दिंन शपथ  दिला दी जायेगी। इसके  पूर्व हुई सभा में सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि सपा  सरकार  जनता तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए तत्पर है। बिजली, सड़क,  स्वास्थ्य  आदि सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास निरंतर जारी है। समाजवादी  छात्र  सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह काका ने कहा कि पंचायत चुनाव में  जनपद  की जनता ने जो भरोसा जनप्रतिनिधियों पर जताया है उस पर खरा उतरने का  वक्त आ  गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेहतर योजनाओं व उनके त्वरित क्रियान्वयन से जनता को राहत  दी जा  सकती है। इसे प्राथमिकता में लाना होगा। इस मौके पर प्रमुख पति अमित कुमार  यादव, जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव, सहायक नामित अधिकारी मुहम्मद ईशा और  खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार मिश्र आदि उपस्थित रहे।  सकलडीहा संवाददाता के अनुसार, स्थानीय विकास खंड सभागार में शुक्रवार को नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख व  क्षेत्र पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ एमपी सिंह ने शपथ ग्रहण करने के बाद कहा कि विकास खंड में पांच साल तक कुछ ऐसा  विकास होना चाहिए जो सबको नजर आए। शुक्रवार  को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह को  उपजिलाधिकारी जवाहर लाल श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। इसके बाद मौजूद क्षेत्र  पंचायत सदस्यों को ब्लाक प्रमुख ने शपथ कराया।


 
पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने चुनावी  वादों को चार साल में ही पूरा कर दिया है। नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह ने कहा कि सकलडीहा को एक आदर्श विकास खंड के रूप में स्थापित किया जाएगा। संचालन बीडीओ दिलीप सोनकर व एडीओ पंचायत रामनगीना सिंह ने किया। चहनियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर समारोहपूर्वक नोडल अधिकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी उदय प्रताप सिंह ने प्रमुख शीला सोनकर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर श्यामनारायन यादव, विजय शंकर पांडेय, जयप्रकाश यादव, सदानंद यादव, जयप्रकाश त्रिपाठी, धर्मेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव ने किया। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय पर प्रमुख महेन्द्र पासवान को रिटर्निंग आफिसर अमरनाथ राय ने पद की शपथ दिलाई। मौके पर बीडीओ विजय कुमार सिंह, छोटेलाल, धनंजय सिंह, रामकृष्ण तिवारी आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed