{"_id":"67792a4e2a90abf66f02d45e","slug":"block-level-sports-competition-begins-medhan-winner-in-volleyball-junior-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत, वॉलीबाल जूनियर में मेढ़ान विजेता, माधोपुर उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की शुरूआत, वॉलीबाल जूनियर में मेढ़ान विजेता, माधोपुर उपविजेता
Sat, 04 Jan 2025 06:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 06:02 PM IST
सार
चंदौली में खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई है। गांव की प्रतिभा को निखारने का कार्य करती खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्साह प्रकट किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हिस्सा लेते प्रतिभागी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के तत्वावधान में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा शनिवार को अमर वीर इंटर कॉलेज के मैदान में खंड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गाय। जिसका शुभारंभ प्रमुख क्षेत्र पंचायत अजय सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के द्वारा किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार ब्लाक स्तर में ऐसा आयोजन कराकर गांव के प्रतिभा को निखारने का कार्य कर रही है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राजन कुमार यादव ने बताया कि वॉलीबॉल जूनियर बालक वर्ग में मेढान विजेता तथा माधोपुर उपविजेता रहा।
विज्ञापन
सीनियर 200 मीटर बालक वर्ग में तोरवा निवासी अंकित कुमार गोंड प्रथम, जूनियर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विशाल राय प्रथम रहे। सब जूनियर 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में निकनामपुर निवासी विवेक यादव प्रथम स्थान पर रहा।
विज्ञापन
उक्त अवसर पर प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनीस सिंह, राहुल वर्मा, रजनीश पांडेय, रामविजय यादव, सौरभ सिंह, जयप्रकाश सिंह, नत्थू यादव, नारद सिंह यादव, ज्ञानू सिंह आदि उपस्थित रहे।