फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BLO found missing from booths in inspection, resentment

निरीक्षण में बूथों से गायब मिले बीएलओ, नाराजगी

Mon, 14 Dec 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
BLO found missing from booths in inspection, resentment
ि
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। विशेष मतदाता अभियान के तहत रविवार को लोगों ने विभिन्न बूथों पर पहुंच कर मतदाता बनने के लिए फार्म सिक्स भरकर आवेदन किया। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह और जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी के निरीक्षण में नियामताबाद ब्लाक के धूस खास में बूथ बने विद्यालय पर ताला बंद मिला। इस पर नाराजगी जताई और एडीएम से शिकायत की।

भाजपा नेता राणा प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनी तिवारी, राजेश, राहुल जायसवाल, चंद्रशेखर मिश्र, हरवंश जायसवाल आदि ने रविवार को धूस खास के प्राथमिक विद्यालय पर बने मतदाता बूथ पर पहुंचे। यहां विद्यालय पर ताला बंद मिला। बीएलओ और लेखपाल गायब मिले। इस पर नेताओं ने अपर जिलाधिकारी से वार्ता कर इसकी जानकारी दी। इसी तरह भाजपा नेता और काली महाल के सभासद जितेन्द्र गुप्ता और अनिल गुप्ता गुड्डू के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सरस्वती शिशु मंदिर पर बने बने बूथ पर सूची में नए मतदाता को जोड़ने के लिए फार्म भरवाया। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष जितेन्द्र मिश्र, राजीव सेठ, शरद जायसवाल रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार मतदाता पुनरीक्षण विशेष अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर लगे शिविर में पहुंच कर भाजपा नेताओं ने लोगों को फार्म भरने में सहयोग किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा के नेतृत्व में बूथों पर पहुंच कर सहायता की। वहीं सिकंदरपुर स्थित बूथ पर बीएलओ अनुपस्थिति मिले और विद्यालय बंद रहा। इसकी शिकायत की गई। इस मौके पर उमाशंकर सिंह, डॉ. प्रदीप मौर्या, काशीनाथ सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, दिव्या जायसवाल, प्रमिला शुक्ला, कैलाश प्रसाद जायसवाल, मनोज जायसवाल, संदीप गुप्ता, विजय विश्वकर्मा, राजकुमार जायसवाल, सारांश केशरी, सुशील पांडेय राजकुमार गुप्ता, रामबाबू सोनकर, राजेश चौहान रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान की देख रेख में पूर्वी मंडल प्रभारी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ईटवा, विशुनपुरा, धरहरा, डेढ़ावल, सलेमपुर, रानेपुर, नागेपुर, सकलडीहा और तेन्दुईपुर बूथ पर पहुंचकर नये युवाओं मतदाताओं का फार्म जमा कराया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामसुंदर चौहान, मंडल अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, विजय गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed