फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   blew the effigy of Minister of State

राज्यमंत्री का फूंका पुतला

Fri, 03 Apr 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 03 Apr 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
blew the effigy of Minister of State
शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की मध्याह्न नगर में जुलूस निकाला और जीटी रोड स्थित शास्त्री पार्क पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह का पुतला फूंक उन्हें मंत्री पद से बर्खास्त करने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से इस मामले में स्पष्टीकरण देने की मांग की।

इस दौरान हुई सभा में कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के इशारे पर उनके मंत्री एवं पार्टी नेता आए दिन कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं।

वहीं पीएम द्वारा अपने मंत्रियों को अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाया जा रहा है बावजूद इसके उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दिए जा रहे बचकाने बयान से यह साबित हो रहा है कि उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी या तो उनकी बातों को मान नहीं रहे हैं या फिर यह सब उनके इशारे पर ही किया जा रहा है। सभा में शमीम अनवर सिद्दीकी, सरदार सतपाल सिंह, दशरथ चौहान, बृजेश गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, संतोष तिवारी, मेवालाल पटेल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अध्यक्षता शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता एवं संचालन शाहिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed