{"_id":"69dffa2d073433b61e019a63","slug":"blast-caused-by-a-rat-entering-the-incoming-feeder-power-remained-out-for-an-hour-chandauli-news-c-189-1-svns1011-147153-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: इनकमिंग फीडर में चूहा घुसने से हुआ ब्लास्ट, एक घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: इनकमिंग फीडर में चूहा घुसने से हुआ ब्लास्ट, एक घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
कंदवा। अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 गांवों की बिजली मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे गुल हो गई। इनकमिंग फीडर एक चूहे के घुसने से ब्लास्ट हो गया और उपकेंद्र के साथ सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इस वजह से करीब एक घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। उपकेंद्र पर मौजूद बिजलीकर्मियों ने मरम्मत के बाद भोर में लगभग साढ़े तीन बजे आपूर्ति बहाल की। बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
अमड़ा विद्युत उपकेंद्र से आठ फीडर असना, ककरैत, रेरूआ, जेवरियाबाद, धीना, डेढ़गांवा, विश्व बैंक और राइस मिल फीडर संचालित होते हैं। इनसे करीब 100 गांवों के साथ 70 राजकीय नलकूप, सैकड़ों निजी नलकूप, मोबाइल टावर और कई राइस मिलों के अलावा निजी प्रतिष्ठानों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
मंगलवार की देर रात करीब ढाई बजे इनकमिंग फीडर एक में चूहा घुस गया। इससे तेज ब्लास्ट के साथ उपकेंद्र में ब्लास्ट हो गया और विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मचारियों इनकमिंग फीडर एक की पेट्रोल से सफाई व मरम्मत कर करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल की। इस संबंध में उपकेंद्र के एसएसओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि इनकमिंग फीडर में चूहा घुसने से ब्लास्ट हो गया था। मरम्मत कर एक घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई।