फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP's new district executive committee announced; 8 vice-presidents and 3 general secretaries appointed.

Chandauli News: भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित, 8 उपाध्यक्ष और 3 महामंत्री बनाए गए

Thu, 13 Aug 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
BJP's new district executive committee announced; 8 vice-presidents and 3 general secretaries appointed.
चकिया। भारतीय जनता पार्टी ने चंदौली में अपनी नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने बुधवार शाम नई कार्यकारिणी की सूची जारी की।
विज्ञापन

नई टीम में संगठन के विभिन्न पदों पर कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष की ओर से जारी सूची के अनुसार जिला उपाध्यक्ष पद पर योगेश सिंह, राम सुंदर चौहान, शिव शंकर पटेल, किरन शर्मा, जैनेंद्र राम, साधना सोहनी उर्फ रीना तिवारी, सुशील सिंह और राकेश मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं जिला महामंत्री पद पर सुजीत जायसवाल, जितेंद्र पांडेय और सुरेश मौर्या को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मंत्री पद पर आशीष गुप्ता, दिलीप सोनकर, संकठा राजभर, भगवती तिवारी, विजेंद्र बिंद, पुष्पांजलि चौहान, प्रतीक पांडेय और संजय गुप्ता को शामिल किया गया है। जिला कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कैलाश जायसवाल को तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र प्रताप सिंह को नियुक्त किया गया है।
संगठन के कार्यालय संबंधी कार्यों के लिए जिला कार्यालय प्रभारी रंजन शाह को बनाया गया है। वहीं सौरभ चंद्रा और धनंजय सिंह को जिला कार्यालय सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व हरिश्चंद्र अग्रहरि को सौंपा गया है।
कार्यकारिणी में जिला मीडिया सह प्रभारी के रूप में प्रमोद चौबे और धर्मेंद्र सिंह चंदेल को जिम्मेदारी मिली है। जिला सोशल मीडिया संयोजक चंद्र भूषण चौबे बनाए गए हैं, जबकि सोशल मीडिया सह संयोजक के रूप में मनोज उपाध्याय और श्रीकांत विश्वकर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, जिला आईटी संयोजक अश्वनी राय को बनाया गया है। आईटी सहसंयोजक की जिम्मेदारी अवनीश द्विवेदी और विवेक यादव को सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। पदाधिकारियों ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed