फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP supporters played a role in the attack on the SP women district president: Shyamlal Pal

सपा महिला जिलाध्यक्ष पर हमले में भाजपा समर्थित लोगों की भूमिका : श्यामलाल पाल

Tue, 02 Jun 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
BJP supporters played a role in the attack on the SP women district president: Shyamlal Pal
जिला अस्पताल में में गार्गी सिंह पटेल का हाल जानते सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल। स्रोत:-जागर
चंदौली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने हमले में घायल सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने घटना की जानकारी ली और मामले को गंभीर बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कहा कि महिला जिलाध्यक्ष पर हमले में भाजपा समर्थित लोगों की भूमिका है। मीडिया से बातचीत के दौरान श्यामलाल पाल ने आरोप लगाया कि गार्गी सिंह पटेल के घर में घुसकर उनके साथ अमानवीय तरीके से मारपीट की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना में भाजपा समर्थित लोगों की भूमिका है और भाजपा समाज में विभाजन और माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि एक तरफ भाजपा महिला सशक्तीकरण की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ महिलाओं के साथ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के एक राज्यमंत्री ने कथित रूप से आरोपियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी और अब मामला चर्चा में आने के बाद उससे दूरी बनाने की कोशिश की जा रही है। श्यामलाल पाल ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में विशेष रूप से पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) वर्ग के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई घटना इसी का उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना विस्तार से बताई है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था कमजोर हुई है और इसके लिए सत्ता पक्ष के लोग जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि जनता आने वाले समय में इसका जवाब देगी। पत्रकारों ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल से सवाल किया कि सपा महिला अध्यक्ष ने सपा नेता सिद्धांत जायसवाल पर भी नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस पर उन्होंने कहा कि अगर वे दोषी पाए जाते हैं तो उनको पार्टी से निष्काषित कर दिया जाएगा। चंदौली समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जानलेवा हमले में घायल महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। सीमा राजभर ने इस बर्बर घटना की निंदा करते हुए कहा कि मामले के अन्य दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि पूरी पार्टी उनके साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक लड़ाई लड़ेगी। इस दौरान पार्टी नेत्री वंदना चतुर्वेदी और रीता यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed