फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP state CM reached Chandauli paid tribute to memory of Pt. Deendayal

चंदौली पहुंचे भाजपा की सीएम: पं. दीनदयाल की स्मृति को मुख्यमंत्रियों ने किया नमन, बायो प्लांट से देखी विकास की हकीकत

Tue, 14 Dec 2021 07:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 14 Dec 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
BJP state CM reached Chandauli paid tribute to memory of Pt. Deendayal
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उनकी पत्नी और और मुख्यमंत्रियों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

अंत्योदय के प्रणेता और भाजपा के प्रेरणास्रोत रहे प. दीनदयाल उपाध्याय को नमन करने भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पड़ाव स्थित स्मृति उपवन पहुंचे। वहां प. दीनदयाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मंगलवार को वाराणसी में ही रात्रि प्रवास के बाद मुख्यमंत्रियों का दल बुधवार को भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में मत्था टेकेंगे। इसके बाद वहां से भी मुख्यमंत्री अपने राज्यों को रवाना होंगे।

विज्ञापन


पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे 11 राज्यों के मुख्यमंत्री काशी के विकास मॉडल को समझने के लिए कई जगहों का दौरा भी किया। पीएम की अध्यक्षता में बैठक समाप्त होने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में मुख्यमंत्रियों का दल शाहशांहपुर स्थित बायो गैस प्लांट पर पहुंचा।

विज्ञापन

BJP state CM reached Chandauli paid tribute to memory of Pt. Deendayal

यहां गौ आधारित खेती और गोबर से मिथेन उत्पादन की तकनीक को समझा। इस दौरान मुख्यमंत्रियों की पत्नियों ने भी प्लांट का अवलोकन किया। इसके बाद सभी पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल पहुंचे और यहां उनके आभासी म्यूजियम में उनके जीवन वृत्त को देखने के बाद परिसर का भ्रमण किया।

कुछ समय बिताने के बाद सभी मुख्यमंत्री सारनाथ जाएंगे। यहां खंडहर, म्यूजियम और धम्मेक स्तूप का निरीक्षण करने के बाद लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। बुधवार की सुबह अपने चार्टेड प्लेन से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। यहां रामलला के दर्शन के बाद सभी अपने अपने प्रदेशों के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed