{"_id":"60329ea88ebc3ee923751467","slug":"bjp-office-was-built-in-chandauli-without-passing-the-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर नक्शा पास कराए ही चंदौली में बन गया भाजपा का कार्यालय, जिला पंचायत ने दिखाई सख्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बगैर नक्शा पास कराए ही चंदौली में बन गया भाजपा का कार्यालय, जिला पंचायत ने दिखाई सख्ती
Sun, 21 Feb 2021 11:25 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिला मुख्यालय पर बने भाजपा के कार्यालय को लेकर जिला पंचायत सख्त हो गया है। जिला पंचायत से बिना नक्शा पास कराए भाजपा कार्यालय का निर्माण हो गया है। अब जिला प्रशासन ने भाजपा जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया है। साथ ही बिना नक्शा निर्माण होने पर 21322 रुपये जुर्माना भी लगाया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से सत्ताधारी दल में खलबली मची है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर जसुरी गांव में पार्टी की ओर से 2017-18 में करीब 516 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में भाजपा कार्यालय का निर्माण कराया गया। भवन की चहारदीवारी 90 मीटर, भूतल व प्रथम तल लगभग 190 वर्ग मीटर में है। वहीं द्वितीय तल भी लगभग 130 वर्ग मीटर में निर्मित है।
विज्ञापन
भाजपा जिला महामंत्री अखिल पोद्दार का कहना है कि कार्यालय निर्माण को लेकर जिला पंचायत की ओर से जारी नोटिस के बारे में प्रदेश के शीर्ष नेताओं से अवगत करा दिया गया है। वहां से दिशा निर्देश मिलने के बाद जो भी टैक्स होगा उसे दे दिया जाएगा।
विज्ञापन विज्ञापन