फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP leader and farmer face to face

Chandauli News: भाजपा नेता और किसान आमने-सामने

Sun, 29 Dec 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP leader and farmer face to face
कंदवा। चिरईगांव स्थित क्रय केंद्र पर पांच किलो धान की कटौती करने से नाराज भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को सैयदराजा और बरहनी मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना पर बैठ गए। वहीं, कुछ किसानों ने केंद्र प्रभारी के पक्ष में धरना दिया।
विज्ञापन

चिरईगांव स्थित मार्केटिंग विभाग के क्रय केंद्र को चार कांटा आवंटित किए गए हैं। धरने पर बैठे भाजपा नेताओं का कहना है कि केंद्र खुलने के समय से केवल दो कांटों से तौल की जा रही थी। धरना पर बैठने के बाद तीसरे कांटे से भी तौल कराई गई। उनका आरोप है कि किसानों से पांच किलो धान की कटौती करने के साथ उनसे सुतली भी मांगी जा रही है। भाजपा के सैयदराजा मंडल के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और बरहनी मंडल के अध्यक्ष संतोष बिंद का कहना था कि अपनी सरकार में भी कार्यकर्ता धरना देने को बाध्य हैं। धरने पर गौरव सिंह विक्की, दया सिंह, दिव्य प्रकाश नागवंशी, विपिन सिंह, अरुण मौर्य, आलोक सिंह, शशांक पांडेय, अजय वर्मा, दिग्विजय पांडेय रहे।
विज्ञापन

दूसरी तरफ किसान नेता सुमंत सिंह अन्ना और संत विलास सिंह के नेतृत्व में किसानों का गुट केंद्र प्रभारी के पक्ष में धरने पर बैठ गया। किसानों का कहना कि भाजपा नेता केंद्र प्रभारी पर दबाव बना रहे हैं। धरने पर मृत्युंजय नागवंशी, हरवंश यादव, रामसेवक सिंह, सुधीर सिंह आदि शामिल थे। शाम चार बजे नायब तहसीलदार चित्रसेन यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह मौके पर पहुंचे और जांच कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed