फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP is the world's largest party : Kashinath Singh

भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : काशीनाथ सिंह

Mon, 07 Apr 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
BJP is the world's largest party : Kashinath Singh
चंदौली। भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान संगठन सहित तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा वर्तमान में देश ही नहीं, पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1951 में गठित जनसंघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। भाजपा सांसद और विधानसभा में प्रतिनिधित्व और प्राथमिक सदस्यता के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 1018 मंडलों में भाजपा की टीम कार्यरत है, जो अपने शक्ति केंद्र और बूथ पर पार्टी को मजबूत कर रही है। इस दौरान जैनेंद्र कुमार, हरिचरण सिंह, शिवराज सिंह, विजय मौर्य, बुद्धू लाल विश्वकर्मा, रामसुंदर चौहान, दिलीप सोनक, सतीश सिंह, कुंदन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed