फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP is engaged in making India prosperous and powerful: Kashi Singh

भारत को समृद्ध और शक्तिशाली बनाने में जुटी है भाजपा : काशी सिंह

Wed, 09 Apr 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP is engaged in making India prosperous and powerful: Kashi Singh
पीडीडीयू नगर। भाजपा की ओर से मनाए जा रहे समरसता दिवस के तहत मंगलवार को अग्रवाल सेवा संस्थान में आयोजित सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के जिलाध्य काशी सिंह ने कहा कि भाजपा भारत को समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने में जुटी है। उन्होंने भाजपा की नीतियों के बारे में जानकारी देने के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई।
विज्ञापन

मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वर्तमान में देश ही नहीं पूरे विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि केंद्र के अलावा कई राज्यों में भाजपा सत्ता में है। पिछले 11 साल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने पार्टी को शिखर पर पहुंचाया है। भाजपा अकेली राष्ट्रीय पार्टी है, जिसे विचारधारा और पार्टी के आधार पर अलग से पहचाना जाता है। मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि 1951 में गठित जन संघ से अलग होकर 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई। भाजपा आज भारत की प्रमुख राजनीतिक पार्टी है। पिछले 11 वर्षों में देश में विशेष परिवर्तन हुए हैं। कश्मीर में केसर की जगह बारूद उगाने की जो परंपरा थी, वह समाप्त हुआ। वर्ष 2014 को इतिहास में कई साल तक याद किया जाएगा। सम्मेलन में राणा प्रताप सिंह, किरण शर्मा, अनिल गुप्ता गुड्डू, आशीष गुप्ता, कुंदन सिंह, चंद्रेश्वर जायसवाल, राहुल जायसवाल, अशोक सोनकर, भीम मोदी, विनीता अग्रहरि, राजेश जायसवाल, विशाल तिवारी, संजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed