फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP government is anti-farmer and youth: Manoj W.

किसान व नौजवान विरोधी है भाजपा सरकार: मनोज डब्लू

Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
BJP government is anti-farmer and youth: Manoj W.
सैयदराजा। स्थानीय रामलीला मैदान में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की। पंचायत में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि भाजपा सरकार किसान व नौजवान विरोधी है। सपा के कार्यकाल में कराए गये विकास कार्यों को रोका जा रहा है। सैयदराजा महिला महाविद्यालय, लिफ़्ट कैनाल, पावर हाउसों, जेवरियाबाद में स्टेडियम सहित अन्य निर्माण कार्यों में बाधा उत्पन्न की गई। सूबे में सपा की सरकार बनने पर पूर्व के सभी कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया जाएगा। कहा की भाजपा सरकार भारत माता की जय का नारा लगाकर देश की संपत्तियों को अपने मित्र उद्योगपतियों को बेच रही है। सरकार बनने पर 15 लाख देने का वादा करने वाली सरकार शुरू से ही झूठ बोल रही है। सात साल में काशी क्योटो नहीं बन पाया, तीन माह में काला धन नहीं आया और न ही भ्रष्टाचार समाप्त हुआ। कहा कि भाजपा सरकार में नौजवान, किसान, व्यापारी सहित हर वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई रोज बढ़ रही है। जिले में सेना भर्ती के नाम पर नौजवानों को ठगा जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, जगनेंदर सिंह, सुमंत सिंह, धनंजय सिंह, मुन्नीलाल मौर्य, गुरू प्रकाश यादव, रामधनी, जितेंद्र यादव ,राम विलास आदि रहे। अध्यक्षता रामजनम यादव ने की व संचालन नंदकुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed