{"_id":"5952bb2f4f1c1b463c8b46cf","slug":"bjp-friendly-to-all-sections","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सभी वर्गों की हितैषी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सभी वर्गों की हितैषी
अमर उजाला ब्यूरो, चंदौली
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित लच्छुब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में विधान सभा सकलडीहा द्वारा प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत कार्यक्रम गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपाजनों ने प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी ने डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया।
लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सूर्यमुनि तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा गरीब व सामान्य लोगों के लिए अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालिय किया जा रही हैं। इसमें जन धन खाता, उज्ज्वला गैस योजना, गांव-गांव शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि है। गरीब जनधन खाते के तहत अपना काम आराम से कर सकते हैं। कहा कि माता बहनों को धुंए जैसी परेशानी देख उज्ज्वला गैस कनेक्शन चालू किया और इस योजना का पूरे भारत में दो करोड़ लोग लाभ ले रहे हैं। यहां जनपद में ढाई लाख गरीबों को कनेक्शन वितरण करना है। जिनका फार्म भरा जा चुका है। प्रधानमंत्री ने नमामि गंगा योजना के तहत गंगा के किनारे ही नहीं अब गांव-गांव में शौच मुक्त गांव के तहत करा रहे हैं। आने वाले समय में इन योजनाओं को घर-घर देखने को मिलेगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह, राजेंद्र पांडेय, राम सिंह कुशवाहा, विनोद पांडेय, दीपिका मिश्रा, राकेेश तिवारी, संकठा राजभर, अतुल रघुवंशी, मृत्युंजय सिंह, राधेश्याम, अभय, ज्ञान सिंह, रंजीत मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन वीरेंद्र प्रताप तिवारी ने किया।