फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP-Dr. will form full majority government in Bengal Mahendra Nath

बंगाल में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी भाजपा-डॉ. महेंद्र नाथ

Thu, 04 Mar 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP-Dr. will form full majority government in Bengal Mahendra Nath
चहनियां के कैथी स्थित फलाहारी इंटर कॉलेज में केंद्रीय मंत्री डा.महेंद्रनाथ पांडेय को समर्पण राश - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी को राज्य में पूर्ण बहुमत मिलेगा और भाजपा वहां सरकार बनाएगी। पश्चिम बंगाल में ममता ने जनता का विश्वास खो दिया है और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस तीसरे नंबर पर रहेगी। वह बृहस्पतिवार को जिले में विभिन्न जगहों पर समर्पण राशि अभियान में शामिल होने के बाद पीडीडीयू नगर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंगाल में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने और हिंसा को नियंत्रित करने के लिए निर्वाचन आयोग वहां आठ चरणों मे चुनाव कर रहा है। आगे उन्होंने कहा कि बंगाल में हिंसा से अब तक 136 भाजपा कार्यकर्ताओं की जान गई है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। इस बार विधानसभा के चुनाव में वहां की जनता ममता को सबक सिखाएगी। पेट्रो, घरेलू गैस के बढ़ते दामों व मंहगाई पर उन्होंने कहा कि कुछ कीमतें अंतर्राष्टीय स्तर पर तय होती हैं जिसकी वजह से ऐसी स्थिति आयी है। हालांकि राज्य सरकारों को भी चाहिए कि वे इसमें कमी करें। उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन, गैस, पेट्रोल को लेकर लगातार कुछ लोग विरोध कर रहे हैं बावजूद जनता को भाजपा पर पूर्ण विश्वास है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण गुजरात के नगरीय और जिला स्तरीय चुनाव हैं। जिसमें भाजपा ने अब तक कि ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए केंद्रीय मंत्री को सौंपे 25 लाख
पीडीडीयू नगर/चहनिया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए जिले के 70 लोगों ने 25 लाख से ज्यादा की समर्पण राशि लोगों ने सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को दिया। समर्पण राशि के लिए चलाए जा रहे अभियान की अवधि की पूर्णता पर केंद्रीय मंत्री महेन्द्रनाथ पांडेय सबसे पहले चहनिया और उसके पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में दानदाताओं और कार्यकर्ताओं के सम्बोधन के कार्यक्रम में उन्होंने खुद एक लाख ग्यारह हजार की समर्पण राशि आरएसए के नगर प्रचारक आशुतोष और भाजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह को सौंपी। अभियान की पूर्णता की अवधि पर आयोजित कार्यक्रम में नगर के शालिग्राम तिवारी ने 2 लाख 11 हजार, सीओ सदर प्रभात कुमार सिंह ने 51 हजार और भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने 51 हजार रुपये की समर्पण राशि दिया। इस मौके पर राणा प्रताप सिंह, अखिल पोद्दार, आलोक वरूण, आशीष गुप्ता, जितेंद्र पांडेय, भानू तिवारी, अमित केशरी, सौरभ चंद्रा, चंद्रकांत तिवारी उर्फ डब्बा मौजूद रहे। इससे पहले चहनिया क्षेत्र के कैथी स्थित श्रीफलाहारी बाबा इंटर कालेज में बृहस्पतिवार को राम जन्मभूमि समर्पण राशि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित लोगों ने केंद्रीय मंत्री को 15 लाख रुपये की समर्पण राशि प्रदान की। केंद्रीय मंत्री ने राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि सौंपने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में समर्पण राशि की रसीद काटते केंद्रीय मंत्री डा.मह?

पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी स्थित पोद्दार भवन में समर्पण राशि की रसीद काटते केंद्रीय मंत्री डा.मह?- फोटो : CHANDAULI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed