फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP conspiring to get the names of PDA category voters deleted: Shyam Lal Pal

पीडीए वर्ग के मतदाताओं का नाम कटवाने की साजिश कर रही भाजपा : श्याम लाल पाल

Thu, 05 Feb 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
BJP conspiring to get the names of PDA category voters deleted: Shyam Lal Pal
भाजपा बड़े स्तर पर पीडीए वर्ग के वोटरों के नाम मतदाता सूची से कटवाने की साजिश कर रही है। जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखित रूप में अवगत कराया है। यह कहना है सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का। वह अनगढ़ रोड स्थित एक लाॅन में शादी समारोह में शामिल आए थे। इस दाैरान उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मिर्जापुर और उन तमाम इलाकों से शिकायतें आईं है जहां भाजपा 2027 विधानसभा चुनाव हार रही है वहां वाेटरों के नाम कटवा रही है। कहा कि कई मामलों में शिकायतकर्ता पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन उसके नाम से हस्ताक्षर वाले फॉर्म-7 जमा कर दिए गए। प्रदेश सरकार पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों की घोर उपेक्षा कर रही है। दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। प्रदेश अध्यक्ष का कोन विकास खंड के तिलठी, मवैया, चील्ह एवं मझवां के बरौंधा, जसोवर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसा दाैरान गिरधारी पटेल, अमरेश सोनकर, अशोक यादव, रविन्द्र बहादुर सिंह, आशीष यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, सुरेन्द्र पटेल, सत्यप्रकाश यादव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed