फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP booth president, jewelery businessman shot and injured

Chandauli News: भाजपा के बूथ अध्यक्ष आभूषण कारोबारी को गोली मारकर किया घायल

Fri, 29 May 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president, jewelery businessman shot and injured
आभूषण व्यापारी को गोली लगने के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़। जागरूक पाठक
अलीनगर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर गांव के रास्ते पर बृहस्पतिवार की रात आठ बाइक सवार तीन बदमाशों ने आभूषण कारोबारी और भाजपा बूथ अध्यक्ष सुजीत कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
विज्ञापन

मनोहरपुर गांव निवासी सुजीत कुमार गोधना मोड़ पर आभूषण की दुकान चलाते हैं। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। जैसे ही वह मनोहरपुर गांव जाने वाले रास्ते पर पहुंचे, पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके बाएं हाथ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान संयोग से उनका पुत्र अरुण भी साइकिल से वहां पहुंच गया। पिता पर हमला होते देख उसने बदमाशों का विरोध किया। इस दौरान बदमाशों और पिता-पुत्र के बीच गुत्थमगुत्था भी हुई। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर बदमाश सुजीत कुमार के पिट्ठू बैग से नकदी निकालकर भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला है जिसे उन्होंने पुलिस को सौंपा है। मोबाइल बदमाशों का बताया जा रहा है। घायल सुजीत कुमार को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में दहशत के साथ नाराजगी भी देखी जा रही है। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सीओ अरूण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed