फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP blockade to CMS

भाजपा ने किया सीएमएस का घेराव

Thu, 05 Feb 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Thu, 05 Feb 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
BJP blockade to CMS
कस्बे में बुधवार की सुबह नौ बजे हमलावरों द्वारा एलआईसी प्रीमियम संग्रहण
विज्ञापन
केंद्र में एलआईसी एजेंट को गोली मारने के बाद गंभीर रूप से घायल अमरनाथ को जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाया गया तो वहां डाक्टर नहीं थे।

इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में सीएमएस डा. छोटे लाल का घेराव किया। कार्यकर्ताओं के कहने पर सीएमएस ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। जिसमें सात लोगों के अनुपस्थित रहने पर नाराज हो गए। वहीं इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. गुरु प्रसाद मौर्य को कड़ी फटकार लगाई।

सीएमएस के समाझाने के बाद कार्यकर्ता ने घेराव खत्म किया।
उधर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने समस्त न्यायिक कार्याें से विरत रहकर हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग स्थानीय प्रशासन की है।

इस दौरान बार अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामकृत एड., बृजराज सिंह एड., प्रदीप जायसवाल एड., उमाशंकर सिंह, शंभूनाथ सिंह, शमशेर सिंह, लालचंद, सुभाष मौर्य, ओमकार मौर्य, अशोक द्विवेदी, मणिशंकर पांडेय आदि ने विरत कार्यो में सहयोग प्रदान करते हुए घटना की निंदा की।


उधर एजेंट पर हमला के दौरान तीन जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, एक खोखा कारतूस गोली बरामद हुई है। उक्त जानकारी देते हुए कोतवाल एके सिंह ने बताया कि घटना की पर्दाफाश करने के लिए तप्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed