फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   BJP and SP in the interiors combine

भाजपा व सपा में अंदरूनी गठजोड़

Sat, 22 Oct 2016 01:23 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 22 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
BJP and SP in the interiors combine
सतीशचंद्र मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत करते पार्टी के कार्यकर्ता।
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि भाजपा और सपा में वोट बैंक की राजनीति को लेकर अंदरूनी गठजोड़ है। जबकि कांग्रेस ने 45 साल के शासन में जनता को सिर्फ बेवकूफ बनाया। यह विचार उन्होंने चकिया में आयोजित बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन में व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी सरकार ने दलितों, ब्राह्मणों तथा अल्पसंख्यकों के वोट के आधार पर शासन किया, लेकिन किसी का कल्याण नहीं किया। जनता को बेवकूफ बनाया। जबकि नरेंद्र मोदी ने झूठे वायदे तथा नौटंकी कर वोट ले लिए। लेकिन गरीबों, किसानों, व्यापारियों को कुछ भी नहीं दिया। मोदी ने गरीबों द्वारा खोले गये खातों में जमा 45 हजार करोड़ रुपये से बड़े पूंजीपतियों का लोन माफ किया और माल्या और ललित मोदी को देश से भागने में मदद की।
विज्ञापन

बसपा नेता ने कहा कि भाजपा ने ब्राह्मणद्रोही केशव मौर्या तथा स्वामी प्रसाद मौर्या को प्रदेश का नेता बनाया। जबकि भाजपा तथा सपा के बीच आपसी गठजोड़ है। इसी तरह समाजवादी परिवार धन के बटवारे को लेकर आपस में लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के सहयोग से वर्ष 2007 में बसपा सरकार बनी थी। इस दौरान मायावती ने 15 ब्राह्मणों को मंत्री और 25 ब्राह्मणों को निगमों का चेयरमैन बनाकर मंत्री का दर्जा दिया था। इसी प्रकार तीन हजार ब्राह्मणों को सरकारी अधिवक्ता बनाया गया। सभा में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, मनोज पांडेय, विजेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक जितेन्द्र कुमार, डॉ. लक्ष्मीकान्त, महेन्द्र रॉव, रतीश कुमार, डा. सीपी उपाध्याय, तिलकधारी बिंद, मुसाफिर चौहान, प्रभात पटेल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 आदित्य मौर्य, टुन्ना गुरू, अशोक बागी आदि मौजूद रहे।  संचालन अजय त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed