{"_id":"6775332cdc7ff71a4e00bc52","slug":"birth-of-a-daughter-on-new-year-enthusiasm-among-family-members-lakshmi-brought-happiness-on-the-new-morning-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : नववर्ष पर बेटी का जन्म, परिजनों में उत्साह, नई सुबह खुशियां लेकर आई लक्ष्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : नववर्ष पर बेटी का जन्म, परिजनों में उत्साह, नई सुबह खुशियां लेकर आई लक्ष्मी
Wed, 01 Jan 2025 05:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 01 Jan 2025 05:51 PM IST
सार
नए साल के पहले दिन अस्पताल में बेटी का जन्म हुआ तो परिजनों में खुशी का माहौल देखने को मिला। घर में लक्ष्मी का आगमन होने पर माहौल उत्साह से भरा हुआ नजर आया।
विज्ञापन
नए साल पर लक्ष्मी ने लिया जन्म
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चंदौली जनपद में पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में बुधवार की सुबह नव वर्ष पर राजकुमार मौर्य की घर खुशियों का माहौल रहा। जहां 5:40 पर बहु हेमा मौर्य ने बेटी का जन्म दिया। इसके बाद परिजनों में खुशी का माहौल कायम हो गया। यही नहीं नव वर्ष की नई सुबह परिवार के लिए खुशियों भरा रहा। जहां मां शिशु दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
बताते हैं कि फुटियां गांव निवासी राजकुमार के पुत्र सरोज कुमार मौर्य की पत्नी हेमा के प्रसव पीड़ा के बाद मंगलवार की रात पंडित कमलापति त्रिपाठी सयुंक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां बुधवार की सुबह हेमा ने 5:40 पर बेटी को जन्म दिया। इसके बाद परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
जिन्होंने नव वर्ष पर लक्ष्मी घर आने पर उतना ही आनंदित हुए जितना मायके के साथ-साथ ससुराल वाले थे। हेमा पहले पुत्र इशांत 4 वर्ष का है। इसके बाद जिला अस्पताल में दूसरी बार सर्जरी से जब बेटी हुई तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
कहा कि हम पूरे परिवार वाले चाहते थे की बेटी ही हो, लेकिन नव वर्ष में ईश्वर ने हमारी सुन ली और यह हमारे लिए नव वर्ष की सौगात है। क्योंकि हमारे घर नववर्ष पर लक्ष्मी आई है। जहां हेमा के सास ससुर के साथ-साथ माता-पिता भी बेटी के जन्म होने पर खुशी ठिकाना नहीं रहा।
वहीं हेमा की पति सरोज का कहना है कि हम सब अपने को भाग्यशाली मानते हैं कि नव वर्ष पर हमारे घर बेटी नहीं लक्ष्मी आई है। जहां दादा और दादी के साथ-साथ नाना नानी भी खुशी मना रहे हैं।