फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bikes collide head-on three killed including two cousins chaos ensues

Chandauli News: बाइक के आमने सामने की टक्कर, दो चचेरे भाई सहित तीन की मौत, मचा कोहराम

Tue, 13 May 2025 10:19 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 10:19 PM IST
सार

धानापुर के शहीदगांव के रमौली मार्ग पर हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। मरने वालों में दो चचेरे भाई शामिल हैं। घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Bikes collide head-on three killed including two cousins chaos ensues
सड़क दुर्घटना में तीन की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सकलडीहा थाना क्षेत्र के शहीदगांव रमौली मार्ग पर वर्दीसंडा माइनर के पास मंगलवार को शाम लगभग 6 बजे दो बाइक के आमने सामने टक्कर में दो चचेरे भाईयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद कोहराम मच गया।

विज्ञापन


धानापुर क्षेत्र के अमरा गांव निवासी प्रदीप राय (24) अपने चचेरे भाई अभिषेक राय (18) के साथ बाइक द्वारा जमुरना से आटा लेकर घर वापस आ रहे थे। तभी सामने से पपौरा निवासी नीरज कुमार (20) की बाइक से तेज टक्कर हो गई । जिसमें तीनों युवक सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डाक्टरों ने प्रदीप और अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं  नीरज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में एम्बुलेंस में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना स्थल सकलडीहा कोतवाली अंतर्गत होने के कारण कोतवाली पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। थानाध्यक्ष हरिनारायण पटेल ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed