फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 28 Aug 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to vehicle collision
मोहनिया के नुआंव थाना क्षेत्र के नुवांव-बक्सर रोड पर पजरांव गांव निवासी प्रवीण राम (26) बाइक से नुवांव की तरफ आ रहा था। रास्ते में तिवाय मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे चार पहिया वाहन ने उसके बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में ग्रामीण उसे नुआंव पीएचसी ले आए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन वाराणसी ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं मोहनिया के रामगढ़ थाना क्षेत्र में तालाब में डूबकर एक वृद्ध की मौत हो गई
मोहनिया के रामगढ़ थाना क्षेत्र के पचगाई गांव निवासी रामनारायण (60) गांव में बने मंदिर पर रहकर पूजा-पाठ व मंदिर की देखभाल करते थे। सुबह वे पूजा के लिए तालाब से पानी लेने गए थे। पानी निकालने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी मे चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया पर वे सफल नहीं हुए। गहरे पानी में डूबने से वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed