फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider dies after hitting a divider in chandauli

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, लोहे का सरिया सीने में धंसने से हुआ हादसा

Fri, 31 Jul 2020 10:05 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 31 Jul 2020 10:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting a divider in chandauli
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना गांव के समीप गुरुवार देर रात को डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन


अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव निवासी असगर अली 26 वर्ष  गुरुवार की देर रात बाइक से सिंघीताली जा रहा था। जैसे ही गोधना गांव के समीप पहुंचा की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई । बगल के नाले में निकली छड़ उसके सीने में धंस जाने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को मौत की जानकारी होते घर में कोहराम मच गया। सभी लोग आनन-फानन में पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां बेटे के शव को देख हर कोई बेसुध हो जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरगाही के पांच पुत्रों में तीसरे नंबर का पुत्र असगर अली टैंकर चलाकर  जीवकोपार्जन कर रहा था। सात वर्ष पूर्व शादी भी हुई थी, लेकिन अभी कोई बच्चा नहीं था। शुक्रवार को घर के बाहर दरवाजे पर माता जयबोनिशा, पिता दरगाही ,पत्नी हिना ,भाई यूनुस सहित अन्य लोगों की चीख-पुकार से हर कोई स्तब्ध हो जा रहा था ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed