फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rider dies after being hit by container, one injured

Chandauli News: कंटेनर के धक्के से बाइक सवार की मौत, एक घायल

Tue, 09 Sep 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by container, one injured
अलीनगर थाना के कटरिया गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की शाम छह बजे कंटेनर के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन

अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि कंटेनर के धक्के से बाइक सवार की मौत हुई है। कंटेनर चालक वाहन लेकर भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना के चरवा बरवा गांव निवासी राजेश कुमार (50) अपने साथी के साथ बाइक से वाराणसी के लिए चला था। दोनों हाइवे पर कटरिया के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर के धक्के से बाइक सड़क पर गिर पड़ी और बाइक चला रहे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा उसका साथी अचेत हो गया। सूचना पर पहुंची पहुंची पुलिस ने कागज के आधार पर मृतक की पहचान की और परिवार वालों को सूचित किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं घायल को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed