{"_id":"6aa701cddaef904d590283bb","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-magic-van-chandauli-news-c-189-1-svns1012-154564-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिरसी गांव के पास पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर शनिवार को देर शाम मैजिक और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। वाहन को कब्जे में लेकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
वाराणसी जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के टडिया चकविही निवासी बंगे यादव का पुत्र राजेश यादव (35) हलवाई का काम करता था। शनिवार को वह किसी काम से बबुरी गया था। देर शाम बाइक से घर लौटते समय सिरसी गांव के पास चकिया की ओर जा रही मैजिक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने उसे पीडीडीयू नगर के राजकीय महिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
अलीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे राजेश के परिजन बिलखते रहे। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और वाहन को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।