फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike rammed into a truck parked on the side of the road, one killed and the other injured

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत दूसरा घायल

Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed into a truck parked on the side of the road, one killed and the other injured
सैयदराजा। सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटसिला नहर के समीप बृहस्पतिवार की देर रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक तेज रफ्तार बाइक घुस गई। इस दौरान बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का उपचार ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन

सैयदराजा नगर पंचायत क्षेत्र निवासी विकास विश्वकर्मा (28) व जितेंद्र कुमार (30) एक बाइक से बृहस्पतिवार की रात करीब दो बजे बनारस से सैयदराजा आ रहे थे। जैसे वह कटसिला नहर के पास पहुंचे कि उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दौरान विकास की मौके पर ही मौत हो गई। वही जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने विकास के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घायल जितेंद्र को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed