{"_id":"6add1124a79cdcab7007f84b","slug":"bike-overturns-while-trying-to-save-a-dog-anganwadi-helper-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156683-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, आंगनबाड़ी सहायिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कुत्ते को बचाने में पलटी बाइक, आंगनबाड़ी सहायिका की मौत
विज्ञापन
धनराजी देवी, फाइलफोटो
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर गांव के समीप धर्मकांटा के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में आंगनबाड़ी सहायिका धनराजी देवी (58) की मौत हो गई। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क पर पलट गई। हादसे में पीछे बैठी महिला के सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
नसीरपुर गांव निवासी विक्रमा की पत्नी धनराजी देवी रिश्तेदार के यहां बलुआ थाना क्षेत्र के मारुफपुर गांव गई थीं। वहां से वह एक रिश्तेदार के साथ बाइक से अपने गांव नसीरपुर लौट रही थीं। शनिवार सुबह ताजपुर गांव के समीप धर्मकांटा के पास अचानक एक कुत्ता सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के प्रयास में बाइक चालक संतुलन खो बैठा और बाइक सड़क पर पलट गई। हादसे में पीछे बैठीं धनराजी देवी के सिर में गंभीर चोट लग गई और वह अचेत हो गईं।
घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतका के पुत्र संदीप सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। इस संबंध में थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।