फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike goes out of control while swerving to avoid animal; woman dies, brother injured

Chandauli News: जानवर से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हुई बाइक, महिला की मौत, भाई जख्मी

Mon, 20 Apr 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Bike goes out of control while swerving to avoid animal; woman dies, brother injured
रीना देवी, फाइलफोटो
सकलडीहा। स्थानीय कोतवाली के भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप शनिवार की रात करीब 11 बजे सड़क पार कर रहे जानवर से बचने के चक्कर में बाइक बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में बाइक पर सवार विवाहिता की मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा भाई जख्मी हो गया। आस-पास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

माटी गांव निवासी राजकुमार की पत्नी रीना देवी (36) धरहरा गांव में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती थीं। शनिवार की रात रीना अपने भाई धर्मेंद्र (30) के साथ दुकान बंद कर बाइक से घर के लिए चलीं। रास्ते में बाइक भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पार कर आगे ही बढ़ी ही कि अचानक एक जानवर सामने आ गया। इससे बाइक बेकाबू होकर पलट गई। इस घटना में पीछे बैठीं रीना देवी नीचे गिर पड़ीं और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं धर्मेंद्र भी चोटिल हो गए। आस-पास के लोगों ने फोन कर एंबुलेंस बुलाया। एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रीना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर की पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में विवाहिता की मौत हो गई है। विवाहिता की मौत से उसके दो बेटों रामू और श्यामू व बेटी गुड़िया का रो रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के लिए छात्रसभा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव, राजसराम, शिवदयाल, फिरोज, राम आदि जिला अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed