फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike crashes into temple wall, young man dies, one injured

Chandauli News: मंदिर की दीवार से टकराई बाइक युवक की मौत, एक घायल

Sun, 15 Feb 2026 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into temple wall, young man dies, one injured
सकलडीहा। क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव के पास शनिवार दोपहर को तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित मंदिर की दीवार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार अमन गुप्ता (18) की मौत हो गई, जबकि धीरज गुप्ता (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। बेटाडीह गांव निवासी सुनील गुप्ता के पुत्र अमन गुप्ता अपनी बुआ की शादी में शामिल होने के लिए धीना थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव आया था। इसी शादी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी धीरज गुप्ता भी शामिल होने के लिए आया था। शनिवार दोपहर को दोनों किसी काम से जलालपुर जाने के लिए बाइक पर निकले थे।
विज्ञापन

कमालपुर-सकलडीहा मार्ग पर डेढ़गांवा गांव के पास बाइक तेज रफ्तार होने के कारण बेकाबू हो गई और सड़क किनारे स्थित मंदिर की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की मदद से दोनों को सकलडीहा सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव और डॉ. बीके प्रसाद ने जांच के बाद अमन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल धीरज गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में ले लिया। घटना की खबर परिजनों को मिली तो वे अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed