फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike collides with tree, two brothers die

पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, दो सगे भाईयों की मौत

Mon, 02 May 2022 07:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree, two brothers die
शहाबगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया-चंदौली मार्ग पर रविवार की रात एक बाइक तियरा गांव के समीप पेड़ से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगिरों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया । बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत अंतर्गत चांदथाना क्षेत्र के दुलही गांव निवासी झिल्लू राम (40) व श्रवण कुमार (38) मोटरसाइकिल से एक शादी समारोह में शामिल होने थाना सकलडीहा के ओनावल गांव गये थे। शादी समारोह से रविवार की रात वापस अपने गांव जा रहे थे। इस दौरान बाइक तियरा गांव केपास सड़क के किनारे यूकेलिप्टस पेड़ से टकरा गयी। जिससें दोनो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्ट मार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed