फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Bike collides with tractor trolley parked on the roadside, two youths die

Chandauli News: सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर टॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Fri, 20 Dec 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor trolley parked on the roadside, two youths die
मोहनिया। दुर्गावती थाना क्षेत्र के मरहियां मोड़ के पास बुधवार की रात ट्रैक्टर ट्रॉली से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। तीन युवक एक बाइक से जन्मदिन के लिए केक और मिठाई लेने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

दुर्गावती थाना क्षेत्र के ईसडी गांव निवासी शिवम यादव (24), ओमप्रकाश राम (19) और अखिलेश राम एक बाइक से मरहिया मोड पर केक और मिठाई लाने जा रहे थे। खामीदौरा पंचायत सरकार भवन के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में शिवम यादव की मौके पर मौत हो गई जबकि ओमप्रकाश राम ने बनारस ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, गंभीर रूप से घायल अखिलेश राम का इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने घायल को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed