फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Big gift for fish farmers Ultra model fish market will be built in Chandauli at cost of RS 62 crores

मछली पालकों के लिए बड़ी सौगात: चंदौली में 62 करोड़ की लागत से बनेगी अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी, कारोबार को लगेगा पंख

Tue, 14 Sep 2021 09:39 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 14 Sep 2021 09:39 PM IST
सार

चंदौली में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वालों किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

विज्ञापन
Big gift for fish farmers Ultra model fish market will be built in Chandauli at cost of RS 62 crores
अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी का मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धान का कटोरा कहे जाने वाले यूपी के चंदौली स्थित माधोपुर नवीन मंडी में 62 करोड़ की लागत से अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनाई जाएगी। मंडी मछली पालन से संबंधित जानकारी दी जाएगी। यहां  होलसेल, रिटेल और मछली पालन से संबंधित सभी उपकरण, सीड्स, दवाएं और चारा उपलब्ध होगा। इससे पूर्वांचल के मत्स्य पालकों को लाभ मिलेगा। साथ ही जिले में रोजगार के नये अवसर भी मिलेंगे और आय भी बढ़ेगी।

विज्ञापन


चंदौली में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनने से पूर्वांचल में बड़े पैमाने पर मत्स्य पालन करने वालों किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मंडी बनाने के लिए माधोपुर स्थित नवीन मंडी समिति में 10 हजार वर्ग मीटर जमीन में लगभग 62 करोड़ की लागत से तीन मंजिला इमारत होगी।
विज्ञापन

पढ़ेंः नीट परीक्षा में फर्जीवाड़ा: केजीएमयू का डॉक्टर और बीएचयू की छात्रा का भाई गिरफ्तार, मोबाइल से पता चलेगा सॉल्वर गैंग का राज
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें एक छत के नीचे मछली पालन के तरीकों, मार्केटिंग, तकनीक, एक्सपोर्ट से लेकर मछली के कई प्रकार की डिश पकाने और खाने तक की सुविधा होगी। इसमें अलावा एक्सक्लूसिव फिश रेस्टोरेंट, प्रशिक्षण के लिए कांफ्रेंस हॉल, प्रोसेसिंग यूनिट जैसी कई तरह की सुविधाएं भी होंगी। नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड हैदराबाद से ग्रीन सिग्नल मिलते ही पूर्वांचल की सबसे बड़ी आधुनिक मत्स्य मंडी की बिल्डिंग का काम शुरू हो जाएगा। 

मछली निर्यात के कारोबार को लगेगा पंख

चंदौली  के कई भूभाग में मत्स्य पालन करने वाले किसानों की अच्छी खासी तादात है। वहीं नौगढ़ इलाके के बाधों में भी मत्स्य पालन होता है। ऐसे में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी के संचालन के बाद कारेबार को बल मिलेगा। वहीं मछली कारोबार को विदेशों में पहचान दिलाने के लिए निर्यात जैसी व्यवस्था को सुचारु बनाने की योजना है। 

प्रभारी सहायक मत्स्य निदेशक (चंदौली) विकाश कुमार ने कहा कि माधोपुर नवीन मंडी समिति परिसर में अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनाने के लिए भूमि चिह्नित हो चुकी है। मंडी बनने के बाद मत्स्य पालन से जुड़े किसानों और कारोबारियों को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेगी। कार्ययोजना बनाकर भेज दिया गया है। बजट आवंटन होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। ,

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने की थी पहल

Big gift for fish farmers Ultra model fish market will be built in Chandauli at cost of RS 62 crores
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : amar ujala
विश्व में धान के कटोरा के रूप में विख्यात चंदौली अब मछली पालन के लिए पहचाना जाएगा। क्योंकि केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर जिले में एक अल्ट्रा मॉडल मत्स्य मंडी बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। मंडी में  होलसेल, रिटेल और मछली पालन से संबंधित सभी उपकरण, सीड्स, दवाएं और चारा एक छत के नीचे उपलब्ध होगा। मंडी बनने के बाद पूर्वांचल के मत्स्य पालन करने वालों किसानों को फायदा मिलेगा। साथ ही उनकी आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed