{"_id":"611fed998ebc3e79db62bb5a","slug":"bhoomi-poojan-done-for-hostel-construction-chandauli-news-vns6070571144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से बनने वाले छात्रावास का हुआ भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से बनने वाले छात्रावास का हुआ भूमि पूजन
विज्ञापन
नौगढ़। विश्व हिंदू परिषद से संचालित महर्षि वाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत के प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार के साथ पीडीडीयू नगर की विधायक साधना सिंह ने शुक्रवार को छात्रावास का भूमि पूजन किया। इसका निर्माण पांच करोड़ रुपये की लागत से कराया जाना है।
मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने संस्थान के कार्यों की सराहना की। कहा कि आने वाले दिनों में नौगढ़ के दुर्गम इलाकों में वनवासी परिवार को शिक्षा व संस्कार के माध्यम से संपूर्ण विकास करने की योजना बनाई गई है। विशिष्ट अतिथि आनंद प्रकाश हरबोला व गजेंद्र सिंह ने वनवासियों के शिक्षा व आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए महिलाओं को शिक्षित करने को कहा। क्षेत्रीय सेवा प्रमुख राधेश्याम द्विवेदी ने वनवासियों के कल्याण के लिए क्षेत्र में चलाए जा रहे हैं सेवा कार्यों और उपलब्धियों का वर्णन किया। दो फरवरी 2020 को नौगढ़ में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनवासियों के लिए छात्रावास बनाने की घोषणा की थी। शिलान्यास कार्यक्रम में आए विशिष्ट अतिथियों को संस्थान के अध्यक्ष अनिल नारायण किंजवाडेकर, सतीश चंद जैन व संस्थान के मंत्री अवध बिहारी मिश्र ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन अनिल किंजवाडेकर ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रमुख रूप से काशी प्रांत के मंत्री आनंद सिंह के अलावा पवन, दिव्यांशु, आनंद अग्रवाल, रामकिशन, बच्चा बाबू, दिवाकर मिश्रा, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि मौजूद थे।