{"_id":"667320335553852ba10cafb3","slug":"bhim-army-gheraoed-police-station-in-protest-against-murder-of-teenager-in-chandauli-2024-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: किशोरी की हत्या के विरोध में भीम आर्मी ने थाने का किया घेराव, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: किशोरी की हत्या के विरोध में भीम आर्मी ने थाने का किया घेराव, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग
Wed, 19 Jun 2024 11:46 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:46 PM IST
सार
चंदौली जिले की पुलिस 72 घंटे बाद भी किशोरी की हत्या के मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है। ऐसे में बुधवार को हत्या के विरोध में भीम आर्मी ने थाने का घेराव किया। इस दौरान हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
भीम आर्मी ने थाने का किया घेराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के विनायकपुर में 12 वर्षीय किशोरी निर्मला की हत्या मामले में बुधवार को भीम आर्मी ने नौगढ़ थाने का घेराव किया। उनके साथ किशोरी के पिता राम निहोर, उसकी मां और परिजन भी थे। चेतावनी दी कि जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।
विज्ञापन
यह है मामला
विनायकपुर में किशोरी की हत्या के मामले में 72 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। पुलिस दो दिनों से लगातार रात भर सबूत की तलाश का दावा कर रही है। दो युवकों पर शक जताया गया है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
गांव में किशोरी की हत्या के बाद से तनाव भरी खामोशी है। एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है। अब राजनीतिक दल भी इसमें कूद पड़े हैं। बुधवार को भीम आर्मी आजाद पार्टी के मंडलाध्यक्ष वाराणसी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने पर धरना प्रदर्शन करते हुए दोषियों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को जल्दी ही घटना का राजफाश करने का आश्वासन दिया। भीम आर्मी के मंडल अध्यक्ष वाराणसी एके गौतम धरना से पहले विनायकपुर गांव में घटनास्थल पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक वह पीड़ित परिवार के बीच रहे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजनों को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा।
कहा कि अत्याचार सहने के बजाय सभी को एकजुट होकर उसका जवाब देने का समय अब आ गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वाराणसी उपेंद्र कुमार गाडगे, जिलाध्यक्ष चंदौली शैलेश कुमार, आजाद गांधी, श्याम सुंदर, विजय बहादुर, मनीष, अवधेश भारती, रिंकू, सोनू, शिव शंकर, इंद्रजीत भारती समेत भीम आर्मी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कहा कि अत्याचार सहने के बजाय सभी को एकजुट होकर उसका जवाब देने का समय अब आ गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वाराणसी उपेंद्र कुमार गाडगे, जिलाध्यक्ष चंदौली शैलेश कुमार, आजाद गांधी, श्याम सुंदर, विजय बहादुर, मनीष, अवधेश भारती, रिंकू, सोनू, शिव शंकर, इंद्रजीत भारती समेत भीम आर्मी के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन