फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   bhakpa male protested in chandauli

भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने घरों के बाहर किया प्रदर्शन

Mon, 27 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
bhakpa male protested in chandauli
चंदौली। भाकपा माले से संबद्ध संगठन अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा व मनरेगा मजदूर सभा के राष्ट्रीय आह्वान पर जनपद के फुटियां, रानेपुर, बरौझी सहित अन्य गांवों में भी किसानों, मजदूरों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पीएम के नाम मांगों से संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि बिना राशनकार्ड वाले गरीबों को भी तीन माह का राशन मुफ्त दिया जाए। सरकार से मनरेगा मजदूरों को एक वर्ष में 200 दिन काम एवं 500 रुपये प्रतिदिन मजदूरी, किसानों-बंटाइदारों के अनाज की सरकारी खरीद की गारंटी, ओलावृष्टि, अगलगी व अन्य प्राकृतिक आपदा से हुई क्षति की पूर्ति हेतु किसानों व बंटाईदारों को मुआवजा देने, प्रवासी मजदूरों की घर वापसी की गारंटी की मांग की। इस दौरान किसान महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व किस्मत यादव, राजू सोनकर, शिवनारायण बिंद, श्रवण मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed