फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Better irrigation facility

सिंचाई सुविधा होगी बेहतर

Mon, 05 Dec 2016 01:13 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 05 Dec 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Better irrigation facility
मुजफ्फरपुर बीयर का निरीक्षण करते मुख्य अभियंता ओपी श्रीवास्तव।
मुजफ्फरपुर बीयर की री-माडलिंग पर करीब 12 करोड़ खर्च होंगे। इसमें पहली किस्त के 2 करोड़ जारी हुए हैं। कार्य की जिम्मेदारी चंद्रप्रभा प्रखंड को दी गई है। शनिवार की शाम सिंचाई कार्य मंडल वाराणसी के मुख्य अभियंता सोन ओपी श्रीवास्तव ने बीयर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

लतीफशाह बीयर के निर्माण के दौरान ही सन 1925 में पूर्व काशी नरेश के कार्यकाल के दौरान मुजफ्फरपुर गांव के समीप चंद्रप्रभा नदी पर बीयर का निर्माण हुआ था। इस बीयर में नदी का पानी रोककर नकोईया मुख्य नहर का निर्माण किया गया था तथा चन्द्रावती नाला और रामपुर चकिया माइनर का भी निर्माण हुआ था।
विज्ञापन

मरम्मत के अभाव में इसका पानी काफी बर्बाद हो रहा था। वर्ष 2015 में सिंचाई विभाग द्वारा कार्य योजना बनाकर स्वीकृत करने के लिए शासन को भेजा गया था। जिस पर शासन ने 11 करोड़ 70 लाख की कार्य योजना मंजूर करते हुए प्रथम किस्त के रूप में दो करोड़ जारी किए। शनिवार को निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सोन ओपी श्रीवास्तव ने दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा, सहायक अभियंता आरके  पांडेय, सहायक अभियंता विनोद कुमार सिंह, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed