फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Being sold free of charge Books

बेची जा रहीं नि:शुल्क किताबें

Thu, 19 May 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 19 May 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Being sold free of charge Books
मुगलसराय बाजार में बिक रही हिंदी कलरव किताबें।
परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को नि:शुल्क बांटी जाने वाली कलरव नामक पुस्तक किताब की दूकानों पर 20-20 रुपये में बिक रही है। विद्या भारती से संचालित विद्यालयों और निजी क्षेत्र के कुछ अन्य स्कूलों की प्राथमिक कक्षाओं में हिंदी की इसी पुस्तक से पढ़ाई होती है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में आठवीं तक के छात्रों को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकें दी जाती हैं लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से यह पुस्तकें बाजार तक पहुंच गई हैं। कुछ निजी विद्यालयों ने भी इसे पाठ्यक्रम में रखा है। 
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा तीन, चार, पांच में हिंदी की कलरव पुस्तक पढ़ाई जाती है। शासन द्वारा भी सरकारी स्कूलों में नि:शुल्क बंटने वाली किताबों के अलावा निजी विद्यालयों के लिए सशुल्क पुस्तक प्रकाशित की जाती है लेकिन नगर के दूकानदार सशुल्क पुस्तकों की जगह परिषदीय विद्यालयों की नि:शुल्क किताब बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल यह है कि कई बार दुकानदार पुरानी किताबें भी अभिभावकों को थमा रहे हैं। सरस्वती शिशु मंदिर में तीसरी कक्षा के एक छात्र ने दूकान से जो किताब खरीदी है, उसका नंबर एफ-486790210371 है। इस पर साफ साफ लिखा है कि वर्ष 2012-13 में नि:शुल्क वितरण के लिए है। दूकानदार की ओर से बेची गई किताब पर जहां नि:शुल्क वितरण के लिए लिखा है, उसे काला कर दिया गया है, ताकि अभिभावक भ्रम में रहें और किसी तरह के विवाद की स्थिति न आए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed