{"_id":"5ed3ea548ebc3e904e1ccb8f","slug":"begin-pull-construction-work-chandauli-news-vns5276896137","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग पर पुल निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग पर पुल निर्माण शुरू
विज्ञापन
सैयदराजा। पं. दीनदयाल उपाध्याय गया रेल रूट पर क्षेत्र के लोकमनपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का काम रविवार को शुरू हुुआ। पहले से खोदी गई नीव में रविवार को सरिया डाल कर पिलर बनाने का काम शुरू हुआ। इससे क्षेत्रीय लोगों में खुशी का माहौल है। इससे बनने से लोगों को फाटक खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा और यहां के विकास को गति मिलेगी।
दो वर्ष पहले सैयदराजा जमानिया मार्ग स्थित लोकमनपुर रेलवे क्रासिग पर ओवरब्रिज बनाने की घोषणा की गई थी। 16 . 52 करोड़ की लागत से बनने वाले टू लेन के ओवरब्रिज के लिए धन मिल चुका है और इसकी जिम्मेदारी राज्य सेतु निगम को दी गई है। 608 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े ओवरब्रिज को रेलवे और राज्य सेतू निगम मिलकर बना रहा है।
राज्य सेतु निगम के उप परियोजना प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे ट्रैक के उपर पुल रेलवे बनाएगा जबकि बाकि का हिस्सा राज्य सेतु निगम बनवाएगा। जून 2021 में पुल का काम पूरा होगा। वहीं लोगों का कहना है कि लंबे समय से पुल निर्माण की मांग की जा रही है। इसके बन जाने से सैयदराजा और जमानियां रोड पर जाम की समस्या से छूटकारा मिलेगा।