फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   beaten the electricity employee

जांच करने गए बिजलीकर्मी पिटे

Sun, 22 Jan 2017 01:26 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 22 Jan 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत सुभाषनगर मुहल्ले में शनिवार की शाम बिजली चेकिंग करने गए बिजली विभाग की टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने एसडीओ, जेई सहित अन्य कर्मचारियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बिजली विभाग के एसडीओ सुुधीर श्रीवास्तव की ओर से दिए गए तहरीर के अनुसार उनके नेतृत्व में जेई मेहदी हसन, राजमणि वर्मा, लाइनमैन जगदीश शर्मा, अनिल आदि बिजली चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान वे शाम पांच बजे सुभाष नगर स्थित रामनरेश सिंह के आवास पर पहुंचे। टीम ने बिजली काटने के बावजूद बिजली जलता देख भौचक रह गए। जैसा कि एक माह पूर्व दो लाख 29 हजार रुपये के बकाए में इस घर की बिजली का कनेक्शन काटा जा चुका था। 
विज्ञापन


घर का कनेक्शन फिर से काट दिया गया। कनेक्शन काट कर अधिकारी आगे बढ़े थे तभी रामनरेश सिंह का पुत्र राकेश  ने बिजलीकर्मियों के  साथ गाली गलौज शुरू कर दिया। विरोध करने पर अवर अभियंता मोहम्मद मेंहदी हसन से मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में अन्य लोग पहुंचे तो राकेश के साथियों ने अन्य कर्मियों को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगोंे ने  पुलिस को सूचित किया। इसके बाद हमलावर हटे।  अधिकारियों की पिटाई की खबर मिलते ही विभागीयकर्मी उपकेंद्र पर एकत्र हुए व एक्सईएन एश्वर्य रघुवंशी के नेतृत्व में कोतवाली में पहुंच कर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed