फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Be sensitive with passengers with the safety of railway property

रेल संपत्ति की सुरक्षा के साथ यात्रियों संग बरतें संवेदनशीलता

Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Be sensitive with passengers with the safety of railway property
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बृहस्पतिवार की दोपहर में स्थानीय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान आरपीएफ डीडीयू पोस्ट पहुंच कर आरपीएफ जवानों की हौसलाफजाई की। जवानों को रेल संपत्ति के साथ यात्रियों की सुरक्षा संवेदनशीलता के साथ करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोपहर में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र अचानक स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने कोविड प्रोटोकाल के तहत यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की जांच की। बाद सीसीटीवी कंट्रोल रूप का निरीक्षण किया। यहां तैनात जवानों को संदिग्धों पर हर पल नजर रखने का आह्वान किया। बाद में डीडीयू पोस्ट पर पहुंच कर निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और जवानों के साथ बैठक कर स्टेशन पर संवेदनशीलता के साथ जांच पड़ताल करने और यात्रियों की सुरक्षा करने का आह्वान किया। इस दौरान जवानों को अच्छे कार्य के लिए हौसलाअफजाई की। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार,एसआई बाल गंगाधर, अमरजीत दास, महिला एसआई अर्चना कुमारी मीना, अनामिका विश्वास , एबी पार्वती,अजीत भारती, आरसी यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed