फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Be not negligent in problem solving

समस्या समाधान में न बरतें लापरवाही

Sun, 24 Jul 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली Updated Sun, 24 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Be not negligent in problem solving
मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ बैठक करते एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष व्यासजी गोंड।
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व्यासजी गोंड ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाय इसमें कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करते हुए कार्यों को समय से सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें। श्री गोंड डाक बंगले में आयोजित अधिकारियों की बैठक में समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय से निस्तारित करने पर जोर दिया। कहा कि प्रार्थना पत्रों को किसी भी दशा में लंबित न रखा जाय। राजस्व विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण टीम बनाकर किये जाने का निर्देश दिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि वे समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों की सूची तैयार कर एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराये जाने की हिदायत जिला बेसिक शिक्षाधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को दी। अस्पतालों का नियमित जांच के निर्देश अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एमपी सिंह, अपर जिलाधिकारी बीबी पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक शशिकान्त तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर साहब लाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डीके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed