{"_id":"58b877534f1c1b026e830795","slug":"be-careful-or-else-he-will-divide-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जाओ वरना मोदी बांट देंगे देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जाओ वरना मोदी बांट देंगे देश
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 03 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
सभा को संबोधित करते लालू प्रसाद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भाजपा गुंडों माफियाओं से मुकाबले की बात करती है, लेकिन भाजपा खुद गुंडों माफियाओं से भरी है। उन्होंने कहा यूपी वालों संभल जाओ, नहीं तो मोदी पूरा देश बांट देंगे। बिहार की तरह यूपी से भी भाजपा हवा हो जाएगी। वे सकलडीहा इंटर कालेज में प्रभु नारायण यादव और सैयदराजा के नेशनल इंटर कालेज में मनोज सिंह डब्लू के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे।
सकलडीहा में लालू प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार में चुनाव जीतने के लिए मोदी ने साधू, संत, लंठ, महंत सभी का सहयोग लिया। बावजूद इसके विफल रहे। अखिलेश सरकार के लाइसेंस की अवधि खत्म हो गयी है। आप वोट से उस लाइसेंस को फिर से वैध बनाएं। मोदी पर कहा कि पीएम मोदी चीन को पछाड़ने की बात करते हैं, जबकि चीन हमारे मार्केट में छाया है।
सैयदराजा में लालू ने कहा कि लोग नहीं संभले तो भाजपा देश को टुकड़े टुकड़े कर देगी। अमित शाह को उन्होंने झूठ बोलने वाला बताया। उन्होंने वाजपेयी जी की बीमारी की भी जांच कराने को कहा। कहा कि नोटबंदी की वजह से 40 करोड़ असंगठित मजदूर बेकार हो गए। राजद अध्यक्ष के भोजपुरी बोलने पर खूब तालियां बजीं। मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप सिंह ने कहा कि यूपी का चुनाव पीएम बना सीएम हो गया है। इस मौके पर पूर्व सांसद रामकिशुन, पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, सत्यनारायण राजभर, मनोज सिंह काका, इंद्रजीत यादव, अनिल यादव आदि उपस्थित रहे। संचालन रविंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस दौरान सपा प्रत्याशी मनोज सिंह डब्लू, इम्तियाज खान पप्पू, पूर्व जिलाध्यक्ष बलराम यादव, मेराज खान लड्डू आदि उपस्थित थे।