फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Basic education of children will be strengthened

सुपोषण के साथ मजबूत होगी बच्चों की बुनियादी शिक्षा-डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय

Fri, 27 May 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Basic education of children will be strengthened
पीडीडीयू नगर। केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में कैप जैमिनी राकेट लर्निंग प्रोग्राम के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘पोषण भी, पढ़ाई भी, नवाचार अभियान’ का शुभारंभ किया। उन्होंने ने कहा कि इससे बच्चों के सुपोषण के साथ उनकी बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी। कहा कि इस प्रोग्राम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 3 से 6 वर्ष के समस्त बच्चों के मानसिक व पोषणीय विकास के साथ ही शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देने के लिए तकनीकी प्रयोग के माध्यम से समग्र विकास पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि जनपद में नीति आयोग और सी.एस .आर. के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इससे बच्चों के सुपोषण के साथ ही उनकी बुनियादी शिक्षा मजबूत होगी। इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव सिंह ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस नवाचार अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाली आंगनवाड़ी केंद्रों को कैप जैमिनी विशेष रूप से प्रोत्साहित भी करेगी। इस कार्यक्रम के तहत अभिभावकों की व्यापक भागीदारी करना आवश्यक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्री स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का लर्निंग स्टेटस बढ़ेगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीडीओ अजितेंद्र नारायण, जिला विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद, कैप जैमिनी की हेड आफ ऑपरेशन धन श्री पागी,भाजपा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सर्वेश कुशवाहा, राणा प्रताप सिंह, शमशेर सिंह, हरिवंश उपाध्याय, शिव शंकर पटेल, दिलीप सोनकर, उमाशंकर सिंह, जितेंद्र पांडे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed