फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   bas khade trak se bhidee, chaalak kee maut

पटना से वाराणसी जा रही बस खड़े ट्रक से भिड़ी, चालक की मौत

Mon, 01 Mar 2021 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
bas khade trak se bhidee, chaalak kee maut
चंदौली/नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के बिलारीडीह के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह सड़क किनारे बालू लदे खड़े ट्रक से यात्रियों भरी मिनी बस टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिहार के रोहतास निवासी बस चालक धनजी यादव (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस में सवार 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां छह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के रोहतास जिला निवासी चालक धनजी यादव बस लेकर पटना से यात्रियों को लेकर वाराणसी जा रहा था। जैसे ही हाईवे पर सिंघीताली के समीप पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार की थी कि बस के केबिन के परखचे उड़ गए। वहीं चालक की तत्काल मौत हो गई। बस में सवार सिंगरौली के रहने वाले अभिषेक रजक (22), मध्य प्रदेश के मधुबनी के लल्लू मिश्रा (38), फतेहपुर के सूरजपाल (52), प्रयागराज के राजेश मिश्रा (24), कानपुर देहात की कमला (22), अंबेडकर नगर के लालबहादुर (33), अनुपम यादव (27), कुशीनगर के अमित कुमार (33), शेखपुर के समीर कुमार (20) और बिहार के नालंदा निवासी मिथिलेश कुमार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर राहगीर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसमें अभिषेक रजक, लल्लू मिश्रा, सूरजपाल, राजेश मिश्रा, कमला व लालबहादुर की हालत गंभीर होने पर उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफश्र कर दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि सुबह के वक्त चालक को झपकी लगने की वजह से बस अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
परीक्षा देकर पटना से लौट रहे थे परीक्षार्थी
चंदौली। बस में सवार अधिकांश यात्री परीक्षार्थी थे। पटना में आयोजित सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ आफिसर) की परीक्षा देकर लौट रहे थे। बस वाराणसी जा रही थी इसलिए परीक्षार्थी भी सवार हो गए थे कि वाराणसी पहुंचने के बाद दूसरे सवारी वाहन अथवा ट्रेन पकड़कर घर के लिए रवाना हो जाएंगे लेकिन बीच रास्ते में हादसे के शिकार हो गए।

इनसेट
घंटे भर बाद पहुंची पुलिस
जिला अस्पताल के चिकित्सकों के कई बार फोन करने पर करीब एक घंटे बाद पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे। इससे गंभीर मरीजों को ट्रामा सेंटर रेफर करने में विलंब हुआ। पुलिसकर्मी जब अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक विफर पड़े। पुलिसकर्मियों व चिकित्सकों के बीच कहासुनी की नौबत आ गई। हालांकि लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद मरीजों को रेफर किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed