फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Banwa Purva Hotspot declared

बनवां पुरवा हॉटस्पॉट घोषित

Sat, 23 May 2020 05:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Banwa Purva Hotspot declared
सकलडीहा के दिघवट गांव में बैरिकेडिंग कराते ग्रामप्रधान पुत्र महेंद्र राजभर। - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। क्षेत्र के दिघवट गांव के बनवा पुरवा में 10 दिन पूर्व मुंबई से लौटे 38 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को डीएम के निर्देश पर पहुंचे सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव व एसडीएम प्रदीप कुमार ने गांव में जाने वाले तीन रास्तों पर बैरियर लगवाकर सील करा दिया। साथ ही गांव में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्य को बंद करा कमेटी गठित कर गांव वालों को जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

गांव का एक युवक कुछ वर्ष पूर्व मुंबई कमाने गया था। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते काम बंद होने के कारण उसके सामने समस्या उत्पन्न हो गई। इस हालात में वह किसी प्रकार एक ट्रक के माध्यम से मुंबई से 13 मई को चंदौली पहुंचा। चंदौली से एक मैजिक के माध्यम से वह अपने घर पहुंचा। तीन दिनो तक तो वह ठीक रहा पर उसके बाद उसकी तबीयत खराब होने लगी। दिक्कत महसूस होने पर वह जिला अस्पताल जांच कराने पहुंचा। यहां उसकी हालत ंगंभीर देख चिकित्सकों ने उसे क्वारंटीन कर दिया। साथ ही जांच के लिए उसके सैंपल बीएचयू भेज दिए। शुक्रवार की रात उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई तो जिला प्रशासन व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह डीएम के निर्देश पर पहुंचे सीडीओ, एसडीएम, डीपीआरओ ब्रम्हचारी दूबे, बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर ने कोरोना संक्रमित के परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने गांव को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सभी रास्तों को सील करा दिया। इस दौरान गांव में चल रहे मनरेगा कार्य को भी बंद कराते हुए रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी, आशा, एएनएम, कोटेदार सहित 12 वालेंटियर की टीम गठित कर दी। टीम के सदस्यों को ग्रामीणों के घर तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके पर सदर कोतवाल गोपाल गुप्ता, दरोगा रामभुवन यादव, महेंद्र राजभर, वीडीओ दुर्गेश सिंह, लल्लन राय, तुफानी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन गांवों को किया गया है हॉटस्पॉट व हाईएलर्ट
जनपद के विभिन्न गांवों में अब तक 16 कोरोना पाजिटिव मिल चुके हैं। इसके बाद कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। जिला प्रशासन भी संक्रमण रोकने के लिए हरसंभव उपाय कर रहा है। इसके लिए जिले के मैनुद्दीनपुर, बेन, बिसौरी, रामशाला, रघुनाथपुर, भीषमपुर, भोखरी व भूसीकृत पुरवा गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। वहीं जसुरी , बरंगा, लौंदा, बिशुनपुरा, बनपुरवा व डेहरीकला को हाईएलर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed