फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   bank strike

बैंकों पर लटकते रहे ताले

Sun, 02 Feb 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
bank strike
मांगों के समर्थन में सकलडीहा में बंद पड़ा यूनियन बैंक। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर 12 सूत्री मांगों के समर्थन में दो दिवसीय बैंक हड़ताल से दूसरे दिन शनिवार को भी बैंकों पर ताले लटकते रहे। बैंकों की बंदी के बाद अधिकतर एटीएम पर भी पैसे खत्म हो गए और लोग पैसे के लिए भटकने लगे। हड़ताल की वजह से जिले में दूसरे दिन भी लगभग चार अरब का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी पर्याप्त लोडिंग के साथ वेतन पर्ची घटकों पर बीस प्रतिशत वृद्धि पर वेतन पुनरीक्षण समझौता, पांच दिवसीय बैंकिंग करने, मूल वेतन केे साथ विशेष भत्ते का विलय, पुरानें पेंशन स्कीम को लागू करने, पारिवारिक पेंशन में सुधार, सेवानिवृत्ति पर लाभ पर बिना सीमा आयकर से छूट,अवकाश बैंक की शुरूआत,ठेका कर्मचारियों/ बिजनेस करेस्पोंडेंट्स के लिए समान काम के लिए समान वेतन सहित 12 सूत्री मांगों के समर्थन में दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। बैंककर्मियों की हड़ताल से शनिवार को माह के पहलेे दिन लोगों को पैसे निकासी में दिक्कत हुई। लोग एटीएम पर पहुंचे लेकिन एटीएम ने भी जवाब दे दिया। इससे लोगों को निराशा हुई है। नगर के चंदासी निवासी कल्लू विश्वकर्मा, मानसनगर निवासी शिवशंकर सिंह,प्लांट डिपो निवासी क्यामुद्दीन, अलीनगर निवासी रमेश यादव ने बताया कि दो दिवसीय हड़ताल के बाद रविवार की छूट्टी मिलाकर तीन दिनों की बंदी हो गई। आज हर काम बैंक से ही जुड़ा है। माह की शुरूआत में वेतनभोगी कर्मचारी, पेंशन धारकों का पैसा एकाउंट में आता है। तमाम तरह के किश्त, राशन, दूध आदि का पैसा देना रहता है लेकिन बैक की बंदी से दिक्कत हो रही है। पहले दिन तो बैंक बंद थे लेकिन एटीएम से पैसा निकल रहा था लेकिन शनिवार को एकाउंट में पैसा है और एटीएम खाली है। ऐसे में पैसे के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं दूसरे दिन भी बैंकों में काम काज न होने से चेक क्लीयरेंस, लोन पेमेंट, जमा निकासी नहीं हुई और लगभग चार अरब रूपये का कारोबार प्रभावित हुुआ।
विज्ञापन

वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर बैंक कर्मी दो दिवसीय हड़ताल पर है। शनिवार को दूसरे दिन भी हड़ताल के चलते लगभग पौने तीन सौ करोड़ का करोबार प्रभावित रहा। पीके झा, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed